Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासाइकिल यात्रा जागरूकता अभियान को किया रवाना

साइकिल यात्रा जागरूकता अभियान को किया रवाना

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की प्रेरणा से साइकिल यात्रा जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया। राम जन्मभूमि अयोध्या स्थल से मुख्य अतिथि महंत गिरीश पति त्रिपाठी महापौर एवं अवध विवि की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल द्वारा साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस यात्रा में लगभाग 40 छात्र-छात्राओं का जत्था मकोड़ा धाम बस्ती पहुंचा जहां पर मुख्य पुजारी द्वारा मकोड़ा धाम के एतिहासिक एवं पौराणिक महत्व को बताया गया।
तत्पश्चात यात्रा दल ने स्वामी नारायण छपिया में भी दर्शन किया एवं मुख्य पुजारी द्वारा मंदिर के एतिहासिक एवं पौराणिक महत्व की जानकारी दी गई। इसके उपरांत यात्रा दल ने स्कूल और कॉलेज का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर राज भवन द्वारा सम्मानित अभिषेक एवं श्रीजिनिका मिश्रा ने विकसित भारत 2047 व राष्ट्रीय एकता एवं सरदार पटेल ने व्याख्यान दिया। इस यात्रा में छात्र-छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, दहेज हटाआ,े बहू नहीं बेटी बुलाओ, बीड़ी सिगरेट और तंबाकू स्वास्थ्य छोड़ों, दहेज नहीं बहू अपनाओ, दहेज प्रथा कलंक मिटाओ, जन-जन का एक ही नारा नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा आओ नया मुकाम बनाएं दहेज प्रथा को दूर भगाएं से जागरूक किया। इस अभियान में नोडल अधिकारी प्रो शैलेन्द्र कुमार वर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी आशीष मिश्रा, डॉ0 मोहिनी पांडे, अवधेश विश्वकर्मा, नवरतन यादव, विजय सिंह, बिंदु यादव ज्ञानप्रकाश चौधरी, अमूल यादव, कामिनी ओझा, दुर्गेश शाहू राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अन्य छात्र छात्राएं शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments