Friday, October 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसेवा ज्योति कलश यात्रा निकाल भाजपा ने दिया विकसित भारत का संदेश

सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाल भाजपा ने दिया विकसित भारत का संदेश


अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय पर सेवा ज्योति कलश यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। पटेल नगर तिराहे पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। इसके बाद पूर्व सांसद एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री उपेंद्र रावत के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा शहजादपुर स्थित फव्वारा तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा में जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है। प्रधानमंत्री जनता को ईश्वर का स्वरूप मानते हैं और देशवासियों की सेवा को अपना संकल्प समझते हैं। करोड़ों लोगों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम उनकी शक्ति है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को दोहराते हुए राष्ट्र निर्माण में सभी नागरिकों की भागीदारी का आह्वान किया है। सेवा ज्योति कलश यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री की जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने की, जबकि संचालन बाबा रामशब्द यादव ने किया। इस मौके पर एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, रामप्रकाश यादव, ज्ञानसागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, त्रिवेणी राम, जयराम विमल, संजू देवी, मनोज मिश्र, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ. विनोद कुमार, मौसम वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments