Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला आयोग की सदस्य ने किया जनसुनवाई, सामने आयी 51 शिकायतें

महिला आयोग की सदस्य ने किया जनसुनवाई, सामने आयी 51 शिकायतें

अयोध्या। राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंका मौर्या की उपस्थिति में महिला उत्पीडन से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण के लिए सर्किट हाउस अयोध्या में जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान लगभग 51 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें सभी प्रकरणों के समाधान के लिए डा. प्रियंका मौर्या द्वारा मौके पर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीडन, घरेलू हिंसा, मार-पीट, पुलिस द्वारा र्दु्व्यवहार, पुलिस विभाग से सम्बंधित, कब्जे से सम्बंधित व दहेज उत्पीड़न से सम्बंधित प्राप्त हुये। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो भी महिलाएं आयी है। उनकी समस्याओं का तुरन्त निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर प्रकरण को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही बहुत सारे मामलों को आपसी वार्ता से भी निस्तारित कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं व उनके बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार, पुलिस उपाधीक्षक योगेन्द्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments