Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबैंक खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 2.97 लाख रुपये

बैंक खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 2.97 लाख रुपये


◆ पीड़ित ने थाने और पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत


जलालपुर अंबेडकर नगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी मोहम्मद अली के एचडीएफसी बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 2 लाख 97 हजार 257 रुपये निकाल लिए। इस घटना से पीड़ित हतप्रभ हैं।

मोहम्मद अली ने बताया कि बीते पांच अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजकर 57 मिनट पर उनके एचडीएफसी बैंक खाते से बिना अनुमति के यह राशि डेबिट हो गई। उन्हें इस लेनदेन की जानकारी बैंक से आए एसएमएस अलर्ट के माध्यम से हुई।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ ओटीपी या कोई गोपनीय जानकारी साझा नहीं की, इसके बावजूद उनके खाते से धनराशि निकल गई। उन्होंने तत्काल एचडीएफसी बैंक कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराई, साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की है।

घटना के संबंध में मोहम्मद अली ने थाना जलालपुर में तहरीर देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments