मिल्कीपुर, अयोध्या। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक गौशाला बनाकर उसमें पशुओं को संरक्षित किया जाना है। जिसके क्रम में विकासखंड मिल्कीपुर अंतर्गत सारी गांव में 50 पशुओं को संरक्षित करने हेतु एक गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को निर्माणाधीन गौशाला का जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा ने उद्घाटन किया है।
