Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासोमवार से जिला अस्पताल में शुरू होगा कोविड टेस्ट, लक्षण वालों की...

सोमवार से जिला अस्पताल में शुरू होगा कोविड टेस्ट, लक्षण वालों की ही होगी जांच


अयोध्या। जिले में एक बार फिर कोविड को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सोमवार से जिला अस्पताल में कोविड टेस्ट की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन यह जांच सिर्फ उन्हीं मरीजों की होगी जिनमें लक्षण नजर आएंगे या जिनका हाल ही में यात्रा इतिहास रहा होगा।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. सिन्हा ने बताया कि जांच डॉक्टर के परामर्श पर ही की जाएगी। अभी सभी मरीजों की जांच नहीं होगी। इसके लिए 200 एंटीजन किट मंगाई जा रही हैं, जो सोमवार तक अस्पताल में उपलब्ध हो जाएंगी। बताया कि मुख्यालय से फिलहाल कोई विशेष निर्देश नहीं मिला है, लेकिन एहतियात के तौर पर आठ बेड का आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग सतर्क है, हालांकि जिले में अब तक कोई कोविड मरीज सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments