Monday, July 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनगरी में कोविड जांच अभियान सोमवार से शुरू, दिल्ली-मुंबई से आने वालों...

रामनगरी में कोविड जांच अभियान सोमवार से शुरू, दिल्ली-मुंबई से आने वालों पर विशेष नजर


◆ अभी जिले में कोविड का नहीं है कोई पुष्ट मामला


अयोध्या। रामनगरी में बाहर से आने वाले यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार से जिले में व्यापक स्तर पर कोविड जांच अभियान की शुरुआत की जाएगी। विशेष रूप से दिल्ली और मुंबई से आने वाले सभी यात्रियों का अनिवार्य रूप से कोविड टेस्ट किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए आवश्यक टेस्ट किट्स मंगवा ली हैं, जिनका वितरण सोमवार सुबह किया जाएगा। इसके बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों पर स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की जाएगी।

जिला अस्पताल में उन मरीजों की जांच की जाएगी जो हाल ही में यात्रा करके लौटे हैं या फिर जिनमें कोविड जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। सीएचसी में भी चिकित्सक की सलाह पर संदिग्ध रोगियों का टेस्ट किया जाएगा।

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम दो शिफ्टों में 12-12 घंटे कार्य करेगी। फिलहाल जिले में कोविड का कोई पुष्ट मामला नहीं है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉ. बनियान ने कहा कि अगर किसी यात्री का आगमन कोविड प्रभावित क्षेत्र से होता है, तो उसका टेस्ट अनिवार्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments