Wednesday, July 22, 2026
HomeNewsसभासद के पति ने किया अमर्यादित फोटो के साथ पोस्ट, पुलिस कर...

सभासद के पति ने किया अमर्यादित फोटो के साथ पोस्ट, पुलिस कर रही है पूछताछ


◆ व्हाट्सएप ग्रुप पर किया था पोस्ट, भाजपा नेताओं में दिखा आक्रोश


◆ आरोपी के पक्ष में भी थाने पर इकठ्ठा हुए लोग


कुमारगंज/अयोध्या। नगर पंचायत कुमारगंज के वार्ड नम्बर एक से सभासद के पति संतोष कुमार ने एक अमर्यादित फोटो के साथ व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया। जिसको लेकर भाजपा के नेताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पक्ष से भी लोग थाने पर इकठ्ठा हो गए।
ग्रुप पर सभासद ने एक नारे को लेकर आपत्तिजनक फोटो के साथ पोस्ट किया। जिसके बाद आक्रोश फैलता देखकर पुलिस हरकत में आई। आरोपी संतोष कुमार ने पोस्ट को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। नगर पंचायत कुमारगंज क्षेत्र में यह आपत्तिजनक पोस्ट चर्चा का विषय बन गयी है। आरोपी संतोष कुमार विद्युत विभाग का संविदा कर्मचारी है। वर्तमान में वह बिजलीघर कुमारगंज में तैनात है।
पूर्व विधायक मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ का कहना है कि इस तरह की पोस्ट करने वाले माहौल खराब करना चाहते है। यह निंदनीय है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी कुमारगंज ने अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments