Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव के तहत पोशाक कार्यक्रम का आयोजन

श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव के तहत पोशाक कार्यक्रम का आयोजन

0

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होने के उपलक्ष्य में अवध विश्वविद्यालय में भारत अंतरिक्ष सप्ताह के अन्तर्गत श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव मनाया गया। शुक्रवार को फैशन डिजाइनिंग एवं गवर्नमेंट टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं द्वारा गुप्तार घाट पर पोशाक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्रीराम की भूमिका में मेहजबी बानो, सीता के रूप में आकृति श्रीवास्तव, लक्ष्मण के स्वरूप में गरिमा तिवारी, हनुमान की भूमिका शिवानी, रावण के रूप में सादिया रिजवी तथा सहयोगी में समृद्धि रस्तोगी, संस्कृति मिश्रा रही।

      कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रौढ़ एवं सतत शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होने के उपलक्ष्य में समस्त शिक्षण संस्थानों में शासन के निर्देश पर 09 से 10 फरवरी तक भारत अंतरिक्ष सप्ताह के अन्तर्गत श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विभागीय शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की देखरेख में विनीता पटेल, शालिनी पांडे, रत्नेश यादव ने फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं मेकअप, वेशभूषा स्वरूप प्रदान किया। इसमें पात्रों के मेकअप के लिये मॉनसून सैलून की साक्षी मोटवानी बजाज ने स्पॉन्सर किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version