Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन, दो दर्जन हिरासत में

प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन, दो दर्जन हिरासत में

अयोध्या। ईसाई धर्म प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन की सूचना पर बीकापुर पुलिस ने दो दर्जन महिलाओं व पुरूषों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकापुर थानाक्षेत्र के तोरोमाफी गांव में कुछ संग्दिध वयक्ति प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे है। सूचना पर सीओ बीकापुर डा राजेश तिवारी, तहसीलदार बीकापुर आर के वर्मा, बीकापुर इंस्पेक्टर राजेश राय ने छापे मारी करते हुए लगभग दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछं की जा रही है। तहसीलदार बीकापुर  ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम तोरोमाफी में कुछ व्यक्ति प्रार्थना सभा के नाम पर संग्दिध गतिविधि कर रहे है। उन्हे हिरासत में लिया गया है। मौके से बाइबिल बरामद की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments