Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पौराणिक मंदिरों को विकसित करने में दे अपना योगदान : रामानुज सिंह...

पौराणिक मंदिरों को विकसित करने में दे अपना योगदान : रामानुज सिंह रामा

0

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को विश्व पयर्टन मानचित्र पर लाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं दी है। परन्तु हमारा भी कर्तव्य है कि हम अपने आसपास के आध्यात्मिक केन्द्र पौराणिक मंदिरों को विकसित करने में योगदान दें। मंदिरों के पौराणिक महत्व के बारें में आम जन को अवगत कराये। उक्त बातें सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामानुज सिंह रामा ने सहादतगंज स्थित शिवमंदिर में साप्ताहिक सुन्दरकांड आयोजन के दौरान कही।
उन्होने बताया कि ट्रस्ट की इस मुहिम को अपार जनसमर्थन मिला है। नियमित मंदिर जाना व धार्मिक आयोजनों में शामिल होना हमारे भीतर आध्यात्मिक ज्योत पुंज को समाहित करता है। इससे समाज को नई दिशा मिलती है। जो व्यक्ति के भीतर परिवर्तन लाने में सहायक होता है। कुरीतियों का इससे समूल नाश होता है। इस अवसर पर पार्षद पद प्रत्याशी पवन यादव, भगवत नारायण, हेमन्त सिंह, विजय मोदनवाल, कुमकुम मोदनवाल, वरिष्ठ समाजसेविका सुधा सिंह, अनंत सिंह, धर्मपाल पाण्डेय मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version