Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भरतकुंड-भदरसा में आधुनिक कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण शुरू, 1.63 करोड़ की परियोजना

भरतकुंड-भदरसा में आधुनिक कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण शुरू, 1.63 करोड़ की परियोजना

0
ayodhya samachar

अयोध्या। जिले के भरतकुंड-भदरसा नगर पंचायत क्षेत्र में आधुनिक कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 1.63 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस केंद्र को क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, इस कम्यूनिटी सेंटर में हॉल, मीटिंग रूम, लाइब्रेरी, खेलकूद की सुविधाएं समेत अन्य आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे। यह केंद्र सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन का प्रमुख स्थल बनेगा। यहां विवाह समारोह, सामुदायिक भोज, कार्यशालाएं, स्वास्थ्य शिविर और युवाओं के कौशल विकास कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे।

भरतकुंड-भदरसा क्षेत्र, जो धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, अब आधुनिक सुविधाओं से भी जुड़ रहा है। निर्माण कार्य के चलते स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए खुशी जताई है।

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार ने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से कराया जा रहा है। भवन की स्लैब कास्टिंग पूरी हो चुकी है, जबकि बाउंड्रीवाल पर प्लास्टर का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और दिवाली तक इसके पूर्ण होने की संभावना है।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही विकास की गति और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version