Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस का संगठन सृजन अभियान की हुई समीक्षा

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान की हुई समीक्षा


अयोध्या कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान  ने अयोध्या महानगर में रफ्तार पकड़ ली है। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान की प्रगति और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने की, जबकि संचालन महानगर उपाध्यक्ष जनार्दन मिश्रा ने किया। अभियान प्रभारी कमलनयन वर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा, कांग्रेस का संगठन वार्ड स्तर तक मजबूत होना चाहिए, तभी पार्टी आमजन से जुड़ सकेगी। कार्यकर्ता वार्डवार्ड जाकर संवाद करें और पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि 29 मई को प्रेस क्लब में आयोजित संविधान बचाओ सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि वार्ड स्तर पर समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को पार्टी के भविष्य के लिए जरूरी बताया। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की। बैठक में रामदास वर्मा, अशोक कनौजिया, धीरेंद्र नाथ वर्मा, अवधेश तिवारी, बसंत मिश्रा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अजीत वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments