Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

0
ayodhya samachar

अयोध्या । सरदार बल्लभभाई पटेल की 73 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल देश के उन प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के बाद बिना किसी जंग के सरदार पटेल ने 565 रियासतों का विलय भारत में करवाया था।  यही वजह है कि लोग उन्हें ’लौह पुरुष’ कहते हैं।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादल शीतला पाठक ने कहा सरदार पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने आधुनिक भारत की नींव रखी.। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले गृहमंत्री थे। उन्हें भारत रत्न की उपाधि से विभूषित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजय पांडे, अशोक कनौजिया, सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, चंचल सोनकर, द्वारिका पांडे ,महिला महानगर अध्यक्ष सविता यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version