Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देगी : प्रमोद...

कांग्रेस जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देगी : प्रमोद तिवारी


अयोध्या। राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का अयोध्या आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर सीमा पर हुए स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। प्रमोद तिवारी अयोध्या राजा स्वर्गीय विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास भी पहुंचे।

इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है और अब पूरे देश में वोट चोरी की साजिशें रच रही है। संविधान ने हर भारतीय को मतदान का अधिकार दिया है और इस अधिकार को कोई भी ताकत छीन नहीं सकती। कांग्रेस गरीब और वंचित नागरिकों के साथ खड़ी है और हम जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे। उन्होंने बिहार सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और आर्थिक संकट जैसी गंभीर समस्याओं से जनता त्रस्त है, लेकिन बीजेपी-जेडीयू सरकार सत्ता में बने रहने के लिए हरसंभव हथकंडे अपना रही है।

इस मौके पर राजकुमार पांडे, पंकज सिंह, अनिल तिवारी, बसंत मिश्रा, डॉ. विनोद गुप्ता, मोहम्मद आमिर, शैलेंद्र विक्रम सिंह, शेरा, अब्दुल कलाम, शत्रुघ्न सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह बबलू, चंचल सोनकर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments