Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआपातकाल लगाने वाली कांग्रेस आज देशहित के कार्यो पर लगाती है प्रश्नचिन्ह...

आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस आज देशहित के कार्यो पर लगाती है प्रश्नचिन्ह – शिव भूषण सिंह


अयोध्या। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि आपातकाल को देश काला दिवस के रुप में मना रहा है। अपने शासन काल के दौरान कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की थी। आपातकाल के दौरान जिस कांग्रेस ने संविधान की हत्या किया था। आज वह दूसरों पर आरोप लगा रही है। आपातकाल के बारें में वर्तमान पीढ़ी को जानकारी देने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें तत्समय के घटनाचक्र की वर्तमान पीढ़ी को जानकारी दी जा रही है।

                  उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के पहले व इमरजेंसी के बाद भी भारत एक बीमारू देश के रूप में था। देश में भुखमरी की स्थित थी। कांग्रेस केवल गरीबी हटाओं का नारा देती थी। लेकिन भाजपा की सरकार आते ही अंत्योदय की शुरुआत हुई। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने गरीबों को आवास दिया। इतने बड़ी संख्या में किसानों को सम्मान निधि देने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। गरीब कल्याण की योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू की गई है।

                  उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस आज देशहित में होने वाले कार्यो पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपा के नेता देशहित में किए कांग्रेस के कार्यो की तारीफ करते थे। जिस कांग्रेस के सैकड़ो बार संविधान को बदला। आज वह संविधान को लेकर लोगो को गुमराह कर रही है।

प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधायक रामचन्दर यादव, चन्द्रभानु पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments