Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान


अयोध्या। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के समर्थन में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान की शुरूआत जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ हुए विश्वासघात को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। लोकतंत्र की रक्षा और जनता की आवाज़ बुलंद करने के लिए कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि जनता का वोट चोरी कर सत्ता में बने रहना लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई लड़ रही है और यह हस्ताक्षर अभियान उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर जनता की भावनाओं और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। यह अभियान जनता की ताकत को एकजुट करने का प्रयास है।

हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने भाग लेकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। मौके पर रामदास वर्मा, उग्रसेन मिश्रा, नजिस फातिमा, डीएन वर्मा ,अरुण साहू, राजकुमार पांडेय, मोहम्मद आरिफ, कवींद्र साहनी ,डॉक्टर विनोद गुप्ता, राज प्रताप, उमेश उपाध्याय, जिओ हैदर, अशोक कनौजिया, अश्वनी सिंह, प्रेम कुमार पांडे, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments