Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि व  गुणवत्तापूर्ण हो –  जिलाधिकारी

शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि व  गुणवत्तापूर्ण हो –  जिलाधिकारी

0

अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता कर आख्या अपलोड करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं से संबंधित शिकायतों पर सचिव और लेखपाल तत्काल संपर्क कर समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर, उपजिलाधिकारी सोहावल, उपजिलाधिकारी रूदौली, रूदौली नगर पंचायत, खिरौनी नगर पंचायत के आईजीआरएस में समय से निस्तारण न होने पर नाराजगी जतायी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्राधिकरण, परिवहन, विद्युत, प्रोबेशन, पुलिस, जल निगम, आबकारी, खनन, खाद्य एवं रसद, सेवायोजन और शिक्षा विभाग सहित कई विभागों की कार्यवाही की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (नगर) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version