Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिजली बिल की शिकायत करना पड़ा भारी, अधिशासी अभियंता पर उपभोक्ता से...

बिजली बिल की शिकायत करना पड़ा भारी, अधिशासी अभियंता पर उपभोक्ता से मारपीट का आरोप


अम्बेडकर नगर। जनपद में ऊर्जा विभाग के अधिशासी अभियंता एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अधिशासी अभियंता आशीष यादव पर एक उपभोक्ता से कार्यालय में मारपीट करने और उसका मोबाइल तोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदीप गुप्ता पुत्र बजरंगी, निवासी शहजादपुर, का बिजली बिल 53 यूनिट खपत के बावजूद 5712 आ गया था। इस भारी-भरकम बिल की शिकायत लेकर वह अधिशासी अभियंता कार्यालय अकबरपुर पहुंचे थे। संदीप का आरोप है कि उन्होंने इस पूरे मामले का वीडियो बनाना शुरू किया, जिससे अधिशासी अभियंता आशीष यादव नाराज़ हो गए। कथित रूप से उन्होंने अपने चैंबर में संदीप को थप्पड़ जड़ दिया और उसका मोबाइल भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया। घटना के बाद उपभोक्ता में रोष है और कई स्थानीय लोगों ने इस व्यवहार को सरकारी पद की मर्यादा के विरुद्ध बताया है। वहीं, इस मामले ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमजन का कहना है कि जब उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के पास जाएगा और उसे इस तरह की प्रताड़ना मिलेगी, तो व्यवस्था में विश्वास कैसे बचेगा?

अब देखना यह होगा कि विभागीय अधिकारी इस मामले पर क्या कदम उठाते हैं और दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई होती है। वहीं अधिशासी अभियंता ने अकबरपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उपभोक्ता द्वारा अनाधिकृत रूप से वीडीओ बनाया जा रहा था और साथ में कार्यालय में अभद्रता भी किया जा रहा था मेरे द्वारा उनको अनाधिकृत रूप से वीडीओ न बनाये जाने हेतु अवगत कराया गया परन्तु उपभोक्ता द्वारा अभद्रता किया गया। सरकारी कार्य में बाधा डाला गया, छबि धूमिल करने एवं देख लेने की धमकी भी दी गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments