Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सीएमओ ने मलेरिया कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 10 में से पांच...

सीएमओ ने मलेरिया कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 10 में से पांच कर्मचारी मिले गैरहाजिर

0

अयोध्या। संचारी रोगों के नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुशील कुमार बानियान ने शुक्रवार सुबह 10:05 बजे जिला मलेरिया कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 10 में से 5 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिससे सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएमओ ने कहा कि वर्तमान समय में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम चल रहे हैं, ऐसे में मलेरिया इंस्पेक्टरों की क्षेत्रीय निगरानी में लापरवाही गंभीर मामला है। पत्रावलियों की जांच से साफ हुआ कि फील्ड वर्क ठीक से नहीं हो रहा। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने श्रीराम चिकित्सालय, अयोध्या का भी दौरा किया। उन्होंने प्रतिरक्षण कक्ष, जनरल वार्ड और प्राइवेट वार्ड का निरीक्षण किया और दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस मौके पर चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. वी.के. वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पी.सी. भारती, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश चौधरी, डीपीएम राम मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version