Friday, March 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातमसा नदी तट पर स्वच्छता अभियान, महादेव घाट व सत्संग घाट पर...

तमसा नदी तट पर स्वच्छता अभियान, महादेव घाट व सत्संग घाट पर चला श्रमदान


अयोध्या । नगर पंचायत गोसाईगंज क्षेत्र में तमसा नदी के पुनर्जीवन के उद्देश्य से जिला गंगा समिति द्वारा महादेव घाट एवं सत्संग घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित इस अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अधिशासी अधिकारी सीमा राय एवं जलकल प्रभारी शिव शंकर वर्मा के नेतृत्व में टीम ने घाटों पर घंटों श्रमदान कर बिखरे कूड़े-कचरे और प्लास्टिक को एकत्रित किया। अभियान का उद्देश्य नदी तटों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे श्वेता साहू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नदियां केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि जीव-जंतुओं और मानव जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही नदियों में रहने वाले जीवों का अस्तित्व सुरक्षित रखा जा सकता है और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने कहा कि नदियों का संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अपील की कि प्लास्टिक का प्रयोग कम करें और नदी तटों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

अभियान के दौरान लोगों ने नदी को प्रदूषण मुक्त रखने और भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ भी ली। इस अवसर पर नमामि गंगे, जलज परियोजना एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments