अयोध्या। पूराबाजार ब्लॉक के भदौली स्थित जूनियर हाईस्कूल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। करीब 24.17 करोड़रुपये की लागत वाली इस परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण यूपीप्रोजेक्ट्सकारपोरेशनलिमिटेड, निर्माणइकाई-11, अयोध्या द्वारा कराया जा रहा है। योजना के तहत अब तक 1208.54 लाखरुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है, जिसमें से लगभग 90 लाखरुपये खर्च किए जा चुके हैं।
परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य 29 अप्रैल 2025 से शुरू हुआ था और इसे अक्टूबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में मुख्य शैक्षणिक भवन की नींव की खुदाई का कार्य जारी है। वहीं प्रधानाचार्य एवं उपप्रधानाचार्य आवास, स्टाफ आवास और डॉर्मेट्री भवन का निर्माण प्लिंथ स्तर तक पूरा हो चुका है तथा आगे का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विद्यालय परिसर में आधुनिक शैक्षणिक भवन के अलावा मिड–डेमीलभवन, बालवाटिका, मल्टीपरपजहॉल, प्रधानाचार्यएवंउपप्रधानाचार्यआवास, स्टाफक्वार्टर, डॉर्मेट्री, सीसीसड़कऔरमुख्यप्रवेशद्वारसहितबाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जाएगा। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध होगा।
परियोजना पूरी होने के बाद भदौली जूनियर हाईस्कूल को नई पहचान मिलेगी। आधुनिक संसाधनों से लैस यह मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र में विद्यालयी शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।