आलापुर अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत घाघरा नदी के तट पर स्थित कम्हारिया श्मशान घाट का हाल बुरा है, यहां कई जिलों के लोग दाह संस्कार और अस्थि विसर्जन करने के लिए आते हैं। जिले का यह ऐसा श्मशान घाट है जहां दिनभर शव के अंतिम संस्कार के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है।लोग यह सोचकर अस्थि विसर्जन और दाह संस्कार करते हैं कि इस घाट पर करने से मृतक के आत्मा को शांति मिलेगी लेकिन यहां की अव्यवस्थाएं लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही हैं।
