Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचेयरमैन को गोली मारने की मिली धमकी, सुरक्षा को लेकर बेखबर पुलिस

चेयरमैन को गोली मारने की मिली धमकी, सुरक्षा को लेकर बेखबर पुलिस


अंबेडकर नगर। किछौछा चेयरमैन को दबंग के द्वारा गोली मारने की धमकी दिए जाने के बावजूद भी पुलिस नगर पंचायत अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर बेखबर है। हालांकि इस मामले में बसखारी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को शांतिभंग की धारा में चालान कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। बताया जाता है कि बसखारी स्थित एक तालाब के किनारे मिट्टी गिरने को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने तालाब पर कब्जा करने का आरोप लगाने लगे। इस मामले में कुछ लोगों के द्वारा राजनीतिक द्वेष भावना वश नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम भी बदनाम किया जाने लगा। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता स्वयं किसी भी तालाब या सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को हटाने को कटिबद्ध रहते हैं। इसी मामले को लेकर  बसखारी निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र मुन्नीलाल ने सभासद लालमन रावत को फोन कर नगर पंचायत अध्यक्ष को मोहल्ले में आने पर गोली से मारने की धमकी दी। धमकी के साथ-साथ उक्त आरोपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल किया। जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकर गुप्ता ने आरोपी के  विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामला सत्ता पक्ष के नगर पंचायत अध्यक्ष को गोली से मारने की धमकी दिए जाने से जुड़ा होने के बावजूद भी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केवल शांति भंग की आशंका की कार्रवाई कर मामले की जांच करने में जुटी होने की बात कर रही है। जबकि नगर पंचायत अशरफ पुर किछौछा जैसे संवेदनशील क्षेत्र व  गोली मारे जाने की धमकी दिए जाने के बावजूद भी नगर पंचायत अध्यक्ष को पुलिस के द्वारा अभी तक कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। जो पुलिस की ढुलमुल  कार्यशैली को दर्शाती है।वही दूसरी तरफ आरोपी के द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष को गोली मारने की धमकी व दिए गए गाली गलौज का ऑडियो क्लिप होने के बावजूद भी थाने पर आरोपी के समर्थन में जुटी भीड़ भी कहीं आरोपी के द्वारा किए गए इस कुकृत में शामिल तो नहीं है। यह भी मामला पुलिस की जांच का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments