Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीडीओ ने कहा कि सिचाई तकनीको को बढ़ावा देने के लिए लागू...

सीडीओ ने कहा कि सिचाई तकनीको को बढ़ावा देने के लिए लागू हो माइक्रो इरीगेशन योजना

अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता उद्यान विभाग के अंतर्गत एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, पर ड्रॉप मोर क्रॉप- माइक्रो इरीगेशन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ प्रदान किया जाए एवं तकनीकी मार्गदर्शन के साथ साथ फील्ड विजिट्स को प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि जल संरक्षण और आधुनिक सिंचाई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए माइक्रो इरीगेशन योजना को तेजी से लागू किया जाए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत सूक्ष्म खाद्य उद्योगों को वित्तीय सहायता एवं तकनीकी परामर्श दिए जाने की समीक्षा करते हुए, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक उद्यमियों को इस योजना से जोड़ा जाए। पीएमएफएमई योजना के अधिकतम लाभार्थी को एआईएफ योजना में समायोजित करते हुए लाभान्वित कराया जाए। बैठक में सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments