Thursday, July 30, 2026
HomeNewsपथों के लाइट पोल व दीवालों पर प्रचार सामाग्री चिपकाने पर दर्ज...

पथों के लाइट पोल व दीवालों पर प्रचार सामाग्री चिपकाने पर दर्ज होगा मुकदमा


अयोध्या । राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ व जन्मभूमि पथ व नगर के अन्य प्रमुख मार्गो व नगर निगम क्षेत्र के पथों पर स्ट्रीट लाइट के पोल तथा दीवालों पर प्रचार सामाग्री चिपकाने पर कार्यवाही की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर हटाने का व्यय वसूलने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए मण्डलायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है।



मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अयोध्या के विभिन्न पथों जैसे रामपथ भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ सहित अन्य नगर के प्रमुख मार्गो सहित नगर निगम क्षेत्र में पथ के किनारे स्ट्रीट लाइट के पोलों, दीवालों सहित अन्य स्थानों पर कोई व्यक्ति या संस्था यदि प्रचार सामाग्री चिपकाता है। अथवा कोई होर्डिग्स आदि लगाई जाती है। तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय। उसे तत्काल हटवाते हुये सम्बंधित संस्था के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाय। उसे हटाने में जो भी व्यय आता है उसकी वसूली सम्बंधित से की जाय। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से इसका अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments