Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्रा को बहला-फुसलाकर अपहृत किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज

छात्रा को बहला-फुसलाकर अपहृत किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर अम्बेडकरनगर। छात्रा को बहला-फुसलाकर अपहृत किए जाने के मामले में मालीपुर पुलिस ने तीन ज्ञात तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मालीपुर थाना क्षेत्र की  एक गांव निवासिनी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 7 अप्रैल को सुबह करीब 10:00 प्रार्थिनी की पुत्री जो मालीपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन प्रसाद महाविद्यालय सुरहुरपुर पढ़ने गई थी, देर शाम तक नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के पश्चात भी पुत्री का कहीं अता पता नहीं लगा। अन्त मे खोजबीन करने के बाद पता चला कि थाना क्षेत्र के ही कांदीपुर गांव का  निवासी अतुल यादव पुत्र कल्लू यादव ही प्रार्थिनी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। प्रार्थिनी जब उसके घर पूछने गई तो उसके घर वालों ने बहाना बनाते हुए बताया कि वह दोनों यहां नहीं है। प्रार्थिनी ने  जब  लोक लाज के भय से उन लोगों को बुलवाने के लिए कहा तो विपक्षी गण  नाराज होकर गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगे। पीड़िता की तहरीर पर मालीपुर पुलिस ने अतुल यादव, कल्लू यादव, अतुल यादव की माता व अन्य घर वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments