Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जैतपुर अंबेडकरनगर। सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बीते 21 फरवरी को थाना क्षेत्र ब्राहिमपुर के ग्राम करीमपट्टी निवासी हरिश्चंद्र वर्मा अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जबकि हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें पहले स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में मृतक के पुत्र अभिषेक वर्मा ने अपाचे मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर जैतपुर थाने में तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version