Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपति द्वारा पत्नी को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज

पति द्वारा पत्नी को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर।शराबी पति द्वारा पत्नी को कमरे में बन्द कर मारने पीटने  के मामलें में जलालपुर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध महिला के साथ क्रूरता समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली जलालपुर के मुरवाह निवासी गुड़िया ने पुलिस से शिकायत किया है कि उस का पति सुनील कुमार निवासी भड़भड़कर जमौली प्रति दिन शराब पीकर आता है और मारता पीटता है साथ ही भोजन भी नहीं देता जिससे वह काफी निर्बल व कमजोर होगयी।बीते 26 सितंबर की रात को नशे की हालत में दरवाजा बंद कर के पूरी रात पिटाई करता रहा।आरोप है पिटायी करते समय पति ने उस को निर्वस्त्र कर दिया ताकि वह भाग न सके। अगली सुबह कपड़े पहन कर वह किसी तरह जान बचा कर भागी और गांव के एक व्यक्ति के यहां रुक कर मायके फोन किया और मायके वाले उसे घर ले आये। बरसात की वजह से वह फौरन थाना नहीं पहुंच सकी और शनिवार को कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध क्रूरता,स्त्री को नग्न करने व मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments