Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामलला मंदिर में मोबाइल ले जाना पूर्ण प्रतिबंधित

रामलला मंदिर में मोबाइल ले जाना पूर्ण प्रतिबंधित


अयोध्या। श्री राम जन्म भूमि मंदिर में फोटो खिचवाना तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित करना अब बंद हो जाएगा। मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तथा प्रशासन के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
श्री राम जन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही लोग मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल लेकर जाते थे। फोटो खीच कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करते थे। इसे वीआईपी माना जाता था। कुछ लोग अंदर के कर्मचारियों से मंदिर में फोटो खिचवा कर इसे सोशल मीडिया में प्रसारित करते थे। शुक्रवार को ट्रस्ट तथा प्रशासन की बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार से मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाना पूर्ण प्रतिबंधित होगां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments