Sunday, June 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिर्दलीय, मौलिक अधिकार, बहुजन मुक्ति, भारत महापरिवार पार्टी के प्रत्याशियों ने दाखिल...

निर्दलीय, मौलिक अधिकार, बहुजन मुक्ति, भारत महापरिवार पार्टी के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

अयोध्या। लोकसभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। रिटायर्ड फौजी व निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार दुबे ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा किया, अब जनता की सेवा करने के लिए मैदान में उतरे है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इसलिए आया हूं क्योंकि पार्टी में किसी को जगह नहीं मिलती। उन्होंने प्राथमिकता बनाते हुए कहा कि कई मुद्दों पर हम चुनाव में उतरे है।

मौलिक अधिकार पार्टी की प्रत्याशी कंचन यादव ने अपना नामांकन पत्र एक सेट में दाखिल किया। 30 अप्रैल को उन्होंने एक सेट में नामांकन किया था। उन्होंने प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शिक्षा और शिक्षक फ्री होने चाहिए, इन सब मुद्दों पर हम चुनाव मे उतरे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन हमें अच्छा मिल रहा है।

बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी फरीद सलमानी ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी के रामधारी सिंह दिनकर, संदीप पाल, रियासत अली मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि हमारा मुद्दा पिछले कई वर्षों से शोषित समाज की व्यवस्थाएं खराब हो गई हैं। संविधान को खत्म करने के बात जो लोग कर रहे है। अगर संविधान खत्म हो जाएगा। सारी व्यवस्था देश की खराब हो जाएगी। हमारा मूल उद्देश्य जो हमारे देश का शोषित समाज है, उसकी रक्षा और सुरक्षा यह बहुजन मुक्ति पार्टी की जिम्मेदारी है।

भारत महापरिवार पार्टी के प्रत्याशी अम्बरीश देव गुप्ता ने अपना नामांकन एक सेट में दाखिल किया। उन्होंने कहा कि हमारा मुद्दा देश और जनता की तमाम समस्याओं को लेकर है। अयोध्या नगरी को पुनः राजधानी बनाने का संकल्प लिया है। गाय को राष्ट्रीय गौ माता घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि देश के अंदर शिक्षा और स्वास्थ्य बिल्कुल मुक्त होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments