Sunday, November 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा की प्रदेश स्तरीय सूची में दिवंगत रामसूरत मौर्य को बनाया गया...

भाजपा की प्रदेश स्तरीय सूची में दिवंगत रामसूरत मौर्य को बनाया गया सदस्य, कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक नियुक्तियों में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पार्टी की सूची तैयार करने और नामों के सत्यापन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश की ओर से एक दिन पूर्व जारी विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची में अंबेडकरनगर निवासी दिवंगत रामसूरत मौर्य को श्रम प्रकोष्ठ का सदस्य नामित किया गया है। सूची में उनका नाम क्रम संख्या सात पर दर्ज है।

चौंकाने वाली बात यह है कि रामसूरत मौर्य का पूर्व ही निधन हो चुका है। इसके बावजूद प्रदेश स्तर से जारी सूची में उन्हें सदस्य के रूप में शामिल किया जाना संगठनात्मक स्तर पर बरती गई लापरवाही है। इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि रामसूरत मौर्य पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनके निधन के बाद भी संगठन की ओर से जारी सूची में नाम शामिल होना आश्चर्यजनक है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में दायित्व सौंपने से पहले संबंधित व्यक्तियों के नामों और उनकी स्थिति का समुचित सत्यापन किया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments