Saturday, October 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपटेल जयंती पर डीएम ने मरीजों को बांटे फल, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का...

पटेल जयंती पर डीएम ने मरीजों को बांटे फल, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अम्बेडकर नगर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, उपचार और अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार के साथ चिकित्सालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में 90 ओपीडी दर्ज पाई गईं, जबकि 46 रक्त के नमूनों की जांच की जा चुकी थी। उन्होंने जच्चा-बच्चा के टीकाकरण की व्यवस्था का भी अवलोकन किया और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों की अधिक संख्या को देखते हुए डीएम ने सुरक्षा गार्डों को भीड़ का व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली।
मरीजों ने अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्था पर संतोष जताया। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को लगातार दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments