Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीईटी परीक्षा में फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ा गया अभ्यर्थी, केस दर्ज

पीईटी परीक्षा में फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ा गया अभ्यर्थी, केस दर्ज


अयोध्या। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में फर्जी दस्तावेज के सहारे परीक्षा देने पहुंचे एक युवक को थाना कैण्ट पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, रविवार को राजकीय महिला पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र पर द्वितीय पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान केंद्र प्रशासन ने संदिग्ध अभ्यर्थी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना कैण्ट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में युवक के दस्तावेज कूटरचित पाए गए। तत्पश्चात उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान रोशन कुमार पुत्र साबित यादव, निवासी ग्राम नयाटोला, पोस्ट बरियारपुर, थाना बख्तियारपुर, जनपद सहरसा (बिहार), उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 269/2025, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व 6/10 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments