Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकैंप का हुआ आयोजन

कैंप का हुआ आयोजन

बसखारी अम्बेडकरनगर। शनिवार को विकास खंड रामनगर के अन्तर्गत तेंदुआ ग्राम पंचायत में  किसान सम्मान निधि कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प में  ईकेवाईसी,आधार सीडिंग एवं नए खाते खोलने के साथ साथ किसानों की समस्याओं को तत्काल मौके पर दूर किया गया।कैम्प का आयोजन कृषि विभाग रामनगर के बीज गोदाम प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में किया गया।जिसमें कुल 102 पात्र किसानों का आधार लिंक किया गया। लाभार्थी जमीन सत्यापन, न्यू पंजीकरण व एवं  किसानों का पोस्ट ऑफिस में खाता खोला गया। कैंप में लाभार्थियों की समस्यायों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मिलिंद आदित्य सिंह, पोस्ट आफिस से श्याम कुमार, पंचायत सहायक संदीप कुमार,सफाई कर्मी मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments