Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बसपा का गठबंधन किसी दल से नहीं – विश्वनाथ पाल

बसपा का गठबंधन किसी दल से नहीं – विश्वनाथ पाल

0

◆ बसपा कार्यालय पर कांशीराम की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम


अयोध्या। मकबरा स्थित बसपा पार्टी कार्यालय पर आयोजित कांशीराम साहब की 90 वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सच्चिदानंद पांडे उर्फ सचिन भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए।

कार्यक्रम में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा, लोकसभा चुनाव के लिए पूरे प्रदेश में बसपा की तैयारी है। बसपा का गठबंधन किसी दल से नहीं जनता से है। 2007 में जनता के गठबंधन से ही बसपा की सरकार बनी थी। जनता का गठबंधन चाहे मुस्लिम समाज का हो दलित समाज का हो पिछड़ा वर्ग का समाज हो चाहे ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य समाज हो जब जनता का गठबंधन बनेगा तो 2007 के तर्ज पर इस उत्तर प्रदेश में बड़े दल के रूप में बहुजन समाज पार्टी उभर कर आएगी। चाहे इंडिया हो चाहे एनडीए दोनों गठबंधन फेल हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी दल को धर्म की राजनीति नहीं करनी चाहिए। विभिन्न धर्मों का देश है। यह देश डॉक्टर अंबेडकर के संविधान पर चलता है। बाबा साहब ने सभी धर्म के लोगों को अपने संविधान में जगह दिया है । धर्म एक विश्वास की चीज एक आस्था की चीज है, इसको राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। बताते चले कि बसपा ने अयोध्या में ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाया है।

कार्यक्रम के दौरान लोकसभा प्रभारी सच्चिदानंद पांडे ने कहा कि अंबेडकर नगर भी अवध क्षेत्र में आता है। मैं अवध का वासी हूं। अयोध्या जिला भी मेरा जिला है और यहां के लोग भी मेरे अपने हैं। हम धर्म की आधार पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। फैजाबाद लोकसभा से भारी मतों से बसपा चुनाव जीतेगी। हमारा उद्देश्य सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय है। दलित समाज और ब्राह्मण समाज ही यहां के स्तंभ है। दोनो स्तंभ पर कोई ध्यान देता है।

अंबेडकर नगर के रहने वाले सच्चिदानंद पांडे उर्फ सचिन को फैजाबाद लोकसभा का प्रभारी बनाया गया। फैजाबाद लोकसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव सच्चिदानंद पांडे उर्फ सचिन का चुनाव लड़ना तय है। टिकट की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version