Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शादी के तीसरे दिन दुल्हन लापता, जेवर-नकदी लेकर फरार

शादी के तीसरे दिन दुल्हन लापता, जेवर-नकदी लेकर फरार

0

अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के सुजागंज चौकी अंतर्गत हयात नगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 25 नवंबर को हुई शादी के महज़ तीसरे दिन ही दुल्हन अपने ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। जानकारी के मुताबिक मोहित शर्मा की शादी मिल्कीपुर तहसील के खंडासा थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। विवाह के बाद दुल्हन ससुराल हयात नगर पहुंची, लेकिन चौथे दिन सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो दुल्हन गायब मिली। अलमारी में रखे जेवर, नकदी और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी उसके साथ लापता थे। घरवालों ने पहले आसपास तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना को और चौंकाने वाला तब करार दिया गया जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि दुल्हन सोची-समझी योजना के तहत देर रात सामान के साथ घर से निकल गई थी। फुटेज में वह बैग लेकर शांत तरीके से घर से निकलते हुए साफ दिखाई दे रही है। थाना रुदौली पुलिस ने फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दुल्हन को ढूंढ लिया जाएगा और चोरी हुआ सामान बरामद होगा। दूल्हा ने कहा कि यह घटना उनके लिए सदमे की तरह है और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version