Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदूल्हे की रथ में बोलेरो ने मारी टक्कर,दो की मौत

दूल्हे की रथ में बोलेरो ने मारी टक्कर,दो की मौत


आलापुर अंबेडकर नगर। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब शादी में आई अनियंत्रित बोलरो ने दूल्हे के रथ में टक्कर मार दी। घटना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र अंतर्गत धुसवा जनेसरी गांव की है। धुसवा जनेसरी गांव में जौनपुर जिले के बदलापुर से सोमवार को बारात आई थी। द्वार पूजा तैयारी के दौरान बारात देखने गये लालमनपुर गांव निवासी अमित वर्मा पुत्र शेषनाथ वर्मा  उम्र लगभग 24 वर्ष एवं अमित निषाद पुत्र नरेन्द्र निषाद उर्फ जोखन उम्र लगभग 16 वर्ष की मौत हो गई। बताया जाता है की शादी में रथ के पीछे दोनों लोग खड़े थे कि अचानक अनियंत्रित बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की अमित वर्मा का पैर कटकर अलग हो गया। मौके पर ग्रामीणों ने तुरंत ही दोनों लोगों को आजमगढ़ अस्पताल ले जाया गया । जहां  डॉक्टर ने अमित निषाद को मृत घोषित कर दिया जबकि अमित वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन देर रात उसकी भी मृत्यु हो गई। घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो में शराब एवं गांजा रखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर ने काफी ज्यादा शराब पी थी। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन, विन्द्रेश, चन्द्रभान सहित सैकड़ों लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया। इस विषय में राजेसुल्तानपुर थाना अध्यक्ष विजय तिवारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। चालक और बोलेरो को थाने में लाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि गाड़ी बरामदगी के समय किसी भी तरह का गांजा और शराब नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments