Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सरयू किनारे मिला अधेड़ का शव, पहचान नहीं; जांच में जुटी पुलिस

सरयू किनारे मिला अधेड़ का शव, पहचान नहीं; जांच में जुटी पुलिस

0

आलापुर, अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया घाट स्थित सरयू नदी किनारे सोमवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची राजेसुल्तानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। हालांकि देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पहचान न होने से मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version