Home Uncategorized अमडी टोल प्लाजा के पास गड्ढे में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का...

अमडी टोल प्लाजा के पास गड्ढे में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र अंतर्गत अमडी टोल प्लाजा के निकट पुलिया के पास बुधवार सुबह एक गड्ढे में लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version