Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बाद हरकत में प्रशासन, जहांगीरगंज में...

सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बाद हरकत में प्रशासन, जहांगीरगंज में निर्माण कार्य की हुई जांच

0

आलापुर अम्बेडकर नगर। नगर पंचायत जहांगीरगंज में चल रहे विकास कार्यों को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों का संज्ञान लेते हुए प्रशासन हरकत में आ गया। अधिशासी अधिकारी और जेई ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की और संबंधित ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए।
हाल के दिनों में नगर पंचायत के कार्यों, विशेषकर अमृत योजना के तहत वार्ड संख्या-2 फतेपुर स्थित अंबेडकर पार्क के पास कराए जा रहे तालाब सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे थे। कुछ पोस्ट में निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री—सीमेंट, ईंट व मोरंग—की गुणवत्ता पर भी टिप्पणी की गई थी।
इन खबरों को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार पासी और जेई ने कार्यस्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गहनता से जांच की गई। अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के बाद स्थानीय स्तर पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। जहां कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उठे मुद्दों को जरूरी बताया, वहीं कई नागरिकों ने अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई को सकारात्मक कदम बताते हुए सराहना की।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता है। किसी भी शिकायत या सूचना को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version