Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनगरी में दो स्थानों पर मिले शव, पुलिस पहचान में जुटी

रामनगरी में दो स्थानों पर मिले शव, पुलिस पहचान में जुटी


अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नया घाट चौकी अंतर्गत लखनऊगोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप गुरुवार को दो अलगअलग स्थानों पर एक अधेड़ व्यक्ति और एक अज्ञात युवती का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार एक शव अधेड़ व्यक्ति का है, जो देखने में करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक घुमंतू प्रवृत्ति का व्यक्ति था और अक्सर आसपास के क्षेत्रों में देखा जाता था। हालांकि उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

वहीं दूसरे मामले में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। युवती के सिर और पैर में चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उसकी मौत हुई होगी। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शवों को मर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments