Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कलम कबीला साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा  रविवार को नगर स्थित मिर्ज़ा ग़ालिब इंटर कॉलेज में रक्तदान महाशिविर का कैंप लगाया गया। जिसका उद्घाटन  जलालपुर  कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मौलाना अखलाक खान, दानवीर सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष अध्यक्ष आशुतोष सिंह , राजकुमार सोनी ,नियाज़ सिद्दीकी और संस्था के संस्थापक मोहम्मद अजीम, अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम ,उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान ,सेक्रेटरी रफीउल्लाह अंसारी ,संरक्षक इब्ने अब्बास ,सलाहकार मोहम्मद मेराज ,मीडिया प्रभारी फैज शेख साहब मौजूद रहे । इस  रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें 18 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान वीरों  में फैज शेख, मोहम्मद ओसामा अकरम खान, मो तस्लीम , रसुल अहमद, इमरान  अब्बास,  तजीम अर्रशी , सयज़ मोहम्मद, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद  शोएब , देवांश सोनी, मिराज अहमद, मोहम्मद ओश,कृष्ण कुमार मौर्या, मोहम्मद  अफजल आदि रहे। रक्तदान का कार्य संयुक्त जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक अंबेडकर नगर के सहयोग से डॉ रवि विक्रम काउंसलर दीप्ति द्विवेदी अमित वर्मा, राजेंद्र चौहान, मधुसूदन यादव ,सुनील, सौरभ के सहयोग से संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments