Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अमृत बॉटल्स परिसर में रक्तदान शिविर, 35 लोगों ने किया रक्तदान

अमृत बॉटल्स परिसर में रक्तदान शिविर, 35 लोगों ने किया रक्तदान

0

अयोध्या। सावन कृपाल रूहानी मिशन एवं अमृत बॉटल्स के संयुक्त तत्वावधान में अमृत बॉटल्स परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 35 लोगों ने रक्तदान किया।

आयोजकों के अनुसार रक्तदान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। शिविर में रक्तदान करने वालों में अजय रत्नानी, शैलेंद्र कुमार सिंह, ऋषि चौहान, अंकित हर्षित वर्मा, विजय कुमार यादव, मोहित कुमार, संतोष यादव, कमल कुमार मिश्रा, मोहम्मद अयान, सुधांशु पांडे, राजबली, वैभव दासवानी, श्रीकांत वर्मा, ज्ञानेंद्र पांडे, अरुण सेन, सत्येंद्र तिवारी, गौरव शर्मा, लकी सिंह, अमन कुमार गुप्ता, गोविंद सिंह, अरुण तिवारी, प्रेमनाथ, विशाल पांडे, प्रीति कुमारी सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर के दौरान रक्त संग्रह की व्यवस्था चिकित्सकीय टीम की देखरेख में की गई। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रक्त संग्रह किया गया।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version