Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी द्वारा वितरित किया गया कम्बल

जिलाधिकारी द्वारा वितरित किया गया कम्बल

अंबेडकर नगर। जिले में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही। बर्फीली लोगो के शरीर में चुभन पैदा कर रही है। बीते चार दिनों से धूप नहीं निकल रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है। खासकर वैसे लोगों की परेशानी बढ़ गई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण गर्म कपड़े खरीद पाने में खुद को सक्षम नहीं पा रहे। शीतलहर के बीच शहर के ऐसे लोग प्रशासन के स्तर से व्यवस्था किए गए अलाव से सर्दी से खुद को बचा रहे। भीषण ठंड में परेशान ऐसे ही गरीबों और जरुरतमंद लोगों के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने खास कदम उठाया। उन्होंने सर्दी में ठिठुर रहे गरीबों को कंबल दिया।

शीतलहर के बीच जिला प्रशासन की नजर उन गरीबों की ओर गई है, जो हड्डी गला देने वाली इस ठंड में जैसे-तैसे समय काट रहे हैं।

 जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुसहर प्रजाति/असहाय /आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कुल 235 कंबल वितरण किया।

   इस दौरान उन जरूरतमंद लोगों के शरीर को ढंक कर उन्हें ठंड से बचने की सलाह दी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में कंबल का वितरण इसी तरह से होते रहना चाहिए जिससे असहाय/ जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाया जा सके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थानों पर अलाव जलते रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments