Thursday, July 23, 2026
HomeNewsसोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए सौपां...

सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए सौपां आठ पुण्य स्थलों का जल


◆ रजत व र्स्वण अक्षरों में अंकित 3.5 करोड रामनाम लेखन का ताम्र पत्र भी सौंपा


अयोध्या। सोमनाथ मंदिर गुजरात के ट्रस्ट का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को अयोध्या पहुंचा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आठ पुण्य स्थानों से भरे हुए कलशों व 3.5 करोड़ राम नाम जप के ताम्र पत्र तथा सोमगंगा जल को श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सौपा।

ट्रस्ट के सदस्य व सोमनाथ मंदिर के पीआरओ ध्रुव जोशी ने बताया कि सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। उन्होनें 30 अक्टूबर 2023 को राम नाम लिखने के अभियान की शुरूवात की थी। अभियान में 1.5 करोड़ रामनाम लेखन का लक्ष्य था। राम भक्तों ने लक्ष्य से अधिक 3.5 करोड़ नाम का लेखन किया। जिस विषय पर चांदी व र्स्वण अक्षरों से  बनाया गया स्मृति चिन्ह व ताम्र पत्र आज यहां राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा गया है। सोमनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद का जल पावित्रीकरण के लिए सौपां गया है। आदित्य प्रभास, जल प्रभास, सूर्य कुण्ड, ब्रह्मकुण्ड, विष्णु कुण्ड, गौरी कुण्ड, रत्नाकर सहित त्रिवेणी संगम जो हिरण्य, कपिला तथा सरस्वती नदियों का संगम है का जल कलशों में भर कर पूजन कार्य के लिए ट्रस्ट को दिया गया है।

            उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में ट्रस्ट के ईओ दिलीप चावड़ा, पुजारी कुनाल भाई कपिड़या, जीतू पुरी गोस्वामी शामिल हैं। इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह व विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments