Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा के लोकसभा चुनाव केन्द्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

भाजपा के लोकसभा चुनाव केन्द्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

0

अयोध्या। वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन पूजन के मध्य लोक सभा चुनाव केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन सिविल लाइन पार्टी कार्यालय में लोक सभा चुनाव संयोजक डा बाके बिहारी मणि त्रिपाठी व प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री ने किया। केन्द्रीय नेतृत्व के आदेश पर देश की सभी लोक सभाओं में चुनाव कार्यालय खोला जा रहा है।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। रामनगरी के विकास के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। पयर्टन को बढ़ाना देने के लिए श्रद्धालुओं को विश्व मानकों के अनुसार सुविधाएं दी जा रही है। अयोध्या में एयरपोर्ट व विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन से अयोध्या को पूरे देश से जोड़ा गया है। रामनगरी विश्व की धार्मिक राजधानी के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा कि शहर में जाम से निजात के लिए सड़को का चौड़ीकरण, 6 रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया है। अयोध्या को सोलर सिटी बनाने की दिशा में भी सरकार लगातार कार्य कर रही है। 163 एकड़ में 40 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट एनटीपीसी के सहयोग से बन कर तैयार है।

लोक सभा चुनाव प्रभारी डा बीबी मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम जनता में उत्साह का माहौल है। लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को बिना भेदभाव लाभ मिला है। कार्यकर्ता विभिन्न अभियानों के तहत घर-घर सम्पर्क कर लाभार्थियों से लगातार सम्पर्क कर रहे है।

इस दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकार सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गुप्ता, राघवेन्द्र पाण्डेय, मुन्ना सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, शैलेन्द्र कोरी, राधेश्याम त्यागी, तिलक राम मौर्या, चंद्रभान सिंह, अनुराग त्रिपाठी, शशि प्रताप सिंह, वरूण चौधरी, मनोज श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, अरविंद सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, बाल कृष्ण वैश्य, आकाश मणि त्रिपाठी, अनूप सिंह, दिवाकर सिंह, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version