Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडा. मुखर्जी के बलिदान दिवस से जयंती तक भाजपा चलाऐगी विशेष वृक्षारोपण...

डा. मुखर्जी के बलिदान दिवस से जयंती तक भाजपा चलाऐगी विशेष वृक्षारोपण अभियान


अयोध्या। बलिदान दिवस पर डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा ने सिविल लाईन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी। 23 जून पुण्यतिथि से लेकर 6 जुलाई को उनके जन्मदिन तक पार्टी विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाएगी। जिसके अंतर्गत कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर कर उसकी देखरेख का संकल्प लेंगे।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि एक देश में दो विधान, दो निशान तथा दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा देकर धारा 370 व 34 ए को समाप्त करने की प्रेरणा का बीजारोपण जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था। उनके विचारों को आत्मसात करते हुए जम्मू कश्मीर के सर्वांगीण विकास के लिए उनके द्वारा देखे गये स्वप्न को सरकार ने साकार किया। अखण्ड भारत के लिए उनके द्वारा किये गये त्याग को भुलाया नहीं जा सकता है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों का भारत निर्माण करने के प्रति हम सब संकल्पित है। राष्ट्र की एकता व अखण्डता के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। राष्ट्र के विकास व उन्नति में अपना सकारात्मक योगदान देकर हम डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कश्मीर को राष्ट्र की मूल धारा में सम्मलित करना डा मुखर्जी का स्वप्न था। इसी संकल्प को लेकर उन्होने श्रीनगर की जेल में अपना बलिदान दिया था। संसद ने धारा 370 को निरस्त करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शक्ति सिंह, अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्य, शैलेंद्र कोरी, मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, भाई विनोद जायसवाल, वीरेंद्र वर्मा, स्वप्निल श्रीवास्तव, चंदन कसेरा, राजीव शुक्ला, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राघवेंद्र पांडे, राधेश्याम त्यागी, अशोक कसौधन, शिव गोविंद पांडे, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, पति राज वर्मा, अमरनाथ वर्मा, विनोद गौड़, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना शीतला प्रकाश शुक्ला ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments