Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशक्ति वंदन अभियान से महिलाओं से सम्पर्क साधेगी भाजपा

शक्ति वंदन अभियान से महिलाओं से सम्पर्क साधेगी भाजपा


◆ 10 फरवरी को शुरू होगा अभियान


अयोध्या। महिलाओं से संवाद के लिए पार्टी ने शक्ति वंदन अभियान की शुरूवात की गई है। जिसकी कार्यशाला सहादतगंज पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। कार्यशाला को महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवस्तव, जिपंअ रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, ने सम्बोधित किया। कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा गौड़ ने किया।

महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2024 में महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़े तथा उन्हे पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ा जाए इसके लिए तेजी से कार्य करना है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शक्ति वंदन अभियान के अर्न्तगत 10 फरवरी को स्वंय सहायता समूह व महिला कल्याण के लिए चलाए जा रहे एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ लोक सभा केन्द्रीय कार्यालय पर चाय पर चर्चा की जाएगी। 12 फरवरी को स्वंय सहायता समूह की प्रमुख महिलाओं को सम्मान पार्टी कार्यालय सहादतगंज पर होगा। अभियान में समूह की महिलाओं के घर पर सम्पर्क कर उन्हें सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों के बारे में बताया जाएगा। 25 फरवरी को मंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसे पीएम वर्चुअली सम्बोधित करेंगे।

जिपंअ रोली सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने संसद का विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं को आरक्षण देते हुए विशेष कानून पास किया है। महिलाओं को केन्द्र में रखकर कई प्रकार की महत्वाकांक्षी योजना लेकर देश की महिलाओं को लाभान्वित किया है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा नारी शक्ति के सम्मान व स्वालंबन के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखला प्रदान की है। महिलाओं की सुरक्षा हेतु थाने स्तर पर एंटी रोमयो स्क्वायड का गठन किया गया है।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रतिमा शुक्ला, नीलम जायसवाल, गीता, मंजू गुप्ता यमुनोत्री केसरवानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। संचालन प्रतीक श्रीवास्तव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments