Monday, May 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रहित और संगठन विस्तार का मंत्र देकर संपन्न हुआ भाजपा प्रशिक्षण वर्ग

राष्ट्रहित और संगठन विस्तार का मंत्र देकर संपन्न हुआ भाजपा प्रशिक्षण वर्ग


◆ बूथ से लेकर राष्ट्र निर्माण तक कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : धर्मपाल सिंह


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को श्रीराम सेवक पुरम, अयोध्या में संपन्न हो गया। समापन सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।



उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक व्यापक आंदोलन है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, जिससे उनमें नई ऊर्जा और कार्य के प्रति समर्पण की भावना का संचार होता है।

प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता है। पार्टी का कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन के संदेश को पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकता है और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ने वाली है। अयोध्या की पवित्र धरती पर आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा।

प्रशिक्षण वर्ग  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यपद्धति, प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने इतिहास और कार्यविकास, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित तथा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक कामेश्वर मिश्रा ने मीडिया व सोशल मीडिया प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक ओम प्रकाश श्रीवास्तव सहित लखनऊ महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments